शामली।
गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र निवासी मोहर सिंह शामली में किसी काम से आया हुआ था। बताया जाता है कि एक व्यक्ति ने उसको अपने झांसे में ले लिया। मोहर सिंह ठग के झांसे में आ गया और जैसा वो कहने लगा वैसेे करता रहा। आरोप है कि आरोपी उसके थैले को लेकर फरार हो गया। थैले में 15 सौ रुपये और मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।