कैराना। हरिद्वार के थाना भगवानपुर में तैनात हेड कांस्टेबल रणबीर सिंह ने मंगलवार को कोतवाली कैराना पहुंचकर आमद दर्ज करायी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर क्षेत्र के गांव मंडावर में दबिश दी। जहां से पुलिस ने एक युवती को बरामद किया और कोतवाली ले आई। हेड कांस्टेबल रणबीर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले उक्त युवती को उनके थाना क्षेत्र से युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लाया था, जिसका मामला वहां पंजीकृत है। दबिश के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस बरामद की गई युवती को अपने साथ लेकर लौट गई।