कांधला। पुलिस टीम पर हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। करीब छह माह पूर्व इस्सोपुर गंगेरू मार्ग के रास्ते हरियाणा से तस्करी करके शराब को लाया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने मदन, अनिल, मोनू सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 13 अप्रैल को पुलिस ने गांव गंगेरू निवासी मदन के घर पर दबिश दी थी, लेकिन परिवार के लोगों पुलिस पर हमला करते हुए उसे हिरासत से छुड़ा लिया था। पुलिस ने इस प्रकरण में मदन के भाई कमल, मां कौशल, नाथी, सुंदर सहित कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। तभी से पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस के अनुसार शनिवार रात सूचना मिली कि दो आरोपी नाथी और सोनू अपने घर पर आए हुए है। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को दबोच लिया और रविवार को चालान कर दिया।