कैराना। क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी भोपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव निवासी पांच आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी थी। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी अर्जुन व सत्यप्रकाश को उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। उधर, कैराना के मोहल्ला इकबालपुरा निवासी महिला सुल्ताना ने कोतवाली पहुंचकर आरोप लगाया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसका दहेज के लिए उत्पीड़न करते हैं। आरोप है कि आरोपी विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते है। शनिवार को उसकी मांग मां खतौली से उसका हाल जानने के लिए आई थी। आरोप है कि उसके मायके पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गई। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी
कैराना।
क्षेत्र के गांव रामड़ा निवासी इमरान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने हरियाणा के बापौली में प्लेज लगा रखी है। जिस कारण उसका परिवार भी वही रह रहा है। इमरान के अनुसार शुक्रवार को वह बाईपास रोड पर इज्तिमा में आया हुआ था। जिसके बाद वह अपने घर गया तो देखा कि घर के ताले टूटे पड़े है तथा घर से सोलर प्लेट तथा अन्य सामान चोरी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरु कर दी है। उधर, कैराना के गांव मवी निवासी अजय कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी कि शनिवार की दोपहर वह नगर के बाजार में सामान खरीदने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान किसी अज्ञात ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। पीड़ित ने बताया कि पर्स में 300-400 रुपये के अलावा अन्य कीमती कागजात थे।