कैराना। क्षेत्र के एक निवासी युवक ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया कि सात अप्रैल को वह अपनी माता के साथ घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि क्षेत्र के ही खालिद, महबूब, इनाम, अखलाक, शौकत अली, फारूख तथा आस मोहम्मद एक राय होकर उनके घर में घुस गए और हमला कर दिया। आरोपियों ने इस दौरान महिलाओं से मारपीट कर छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।