शामली। शुक्रवार को नगर के माजरा रोड पर दो युवक एक कमरे में युवती के साथ रंगरलिया मना रहे थे। आस-पास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना डायल-100 पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बंद दरवाजा खुलवाया और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवती के परिजनों बुला कर उनके सुपुर्द कर दिया। दोनों युवकों को कोतवाली में ले आई। देर शाम तक मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।