शामली। क्षेत्र के गांव कुड़ाना में एक युवक अपनी भाभी के साथ झगड़ रहा था। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी राजपाल को हिरासत में ले लिया और उसको कोतवाली ले आई। जहां से उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। इसके अलावा नगर के मोहल्ला दयानंद नगर में शुक्रवार की दोपहर एक युवक झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद पुलिस ने उसका भी शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
होमगार्ड पर लगा अभद्रता का आरोप
शामली। नगर के फव्वारा चौक पर बृहस्पतिवार की रात एक होमगार्ड की एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। आरोप है कि होमगार्ड ने व्यक्ति के साथ अभद्रता कर दी। जिसके बाद मौके पर लोग एकत्र हो गए। मौके की नजाकत को भांपकर होमगार्ड वहां से चला गया। जिसके बाद लोग भी अपने-अपने घर चले गए।