फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा लूटने वाले दो शातिर पकड़े, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सवारी बनकर ई-रिक्शा लूटने वाले दो शातिरों को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद लूटी गई ई-रिक्शा बरामद करने के बाद दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कैराना रोड निवासी रफीक की ई-रिक्शा दो युवकों ने शामली में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट ली थी। इस मामले में कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसके अलावा पीड़ित रफीक व उसके परिजन ई-रिक्शा को ढूंढ रहे थे। रविवार को रफीक के परिजनों ने ई-रिक्शा के साथ दो युवकों को सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल के पास से पकड़ लिया। दोनों युवकों के पास से ई-रिक्शा बरामद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम जान मोहम्मद पुत्र जुम्मा जाकिर कॉलोनी गली नंबर मेरठ, मेहरदीन पुत्र सिराजूदीन जाकिर कॉलोनी मेरठ बताया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वह शामली में आकर ई-रिक्शा लूटते थे। पुलिस के अनुसार दोनों पकड़े दोनों युवक शातिर है और इसी तरह ई-रिक्श बुक करते थे और उसके बाद चालक को नशीला पदार्थ खिलाते थे तथा बेहोश होने पर उसको फेंककर ई-रिक्शा लूट कर जाते थे।

एक पेड़े में मिलाते थे नींद की दस गोलियां
पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों चोरों ने बताया कि वह नींद की गोलियों को पीसकर पेड़े में मिला लेते थे। ई-रिक्शा बुक करने के बाद वह उसमें बैठकर पेड़े खाने लगते थे। कुछ दूर चलने पर ई-रिक्शा चालक को वह नींद की गोलियों वाला पेड़ा खिला देते थे। उसके बेहोश होने के बाद वह ई-रिक्शा लूटकर फरार हो जाते थे। मेरठ में एक ई-रिक्शा को वह 18 हजार रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें