वीडियो वायरल करने के मामले में मुकदमा
शामली। कस्बा बनत निवासी एक छात्रा शामली में कोचिंग करने के लिए आती है। छात्रा के अनुसार एक युवक ने उसकी एक वीडियो बनाई और उसको वायरल कर दिया। छात्रा की सहेली के मोबाइल पर छात्रा की वीडियो पहुंची तो उसने यह बात अपनी सहेली को बताई। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन कोतवाली में पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने देर रात इस मामले में आरोपी युवक विकुल निवासी गांव लिलोन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।