अवैध शराब के खिलाफ जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। पुलिस ने कई जगह से शराब पकड़ी और मौके पर पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
शामली कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति दयानंदनगर में अवैध शराब लेकर कही जा रहा है। पुलिस ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से सात बोतल हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद कर ली। वहीं, बाबरी पुलिस ने बुधवार शाम करीब पांच बजे गांव भाज्जु के पास से नरेंद्र पुत्र जगरोशन निवासी ग्राम आदमपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर ली। उधर गढ़ीपुख्ता पुलिस ने दो युवकों को गांव खेड़की के जंगल से 40 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम सुरेश पुत्र रणबीर निवासी खेड़की और योगेश पुत्र ब्रजपाल निवासी शामली बताया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।