सहारनपुर जिले के कुंडाकलान निवासी पांच हजार के इनामी बदमाश एहसान को चौसाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भड़ी निवासी इरशाद के साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता है।
चौसाना के एक गांव में वर्ष 2014 में एक महिला के साथ गैंगरेप के मामले में वांछित आरोपी एहसान पुत्र इनाम को कुंडाकलान, जनपद सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गैंगरेप के बाद से ही पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ था। लंबे समय से फरार रहने के चलते पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने इनामी बदमाश पर पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया था। इनाम घोषित होने के बाद से ही जैसे ही शुक्रवार की रात को सूचना मिली कि एहसान अपने घर कुंडाकलान आया हुआ है, तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को भागने से पहले से दबोच लिया। बता दें कि पकड़ा गया बदमाश इरशाद के साथ गैंग बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। विगत दो महीनों में चौसाना पुलिस तीन पांच हजारी बदमाशों को पकड़कर जेल भेज चुकी है। चौकी प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि एहसान पर पांच हजार का इनाम था और गैंगरेप में वांछित चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।