शामली। मोहल्ला रामसागर निवासी अमर अपने घर में बैठा हुआ था। बताया जाता है कि उसी दौरान दूसरे पक्ष के सौरव आदि ने आकर अमर के साथ मारपीट कर दी और उसको लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उधर सौरव का आरोप है कि अमर आदि ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है।