घर से रुपये लेकर फरार हुई महिला
कैराना। एक महिला घर में रखे 55 हजार रुपये लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला बिसातियान निवासी राजेश ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम वह पड़ोसी के घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी घर में रखे 55 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। जब वह घर आया तो उसके दोनों बच्चे रो रहे थे। पीड़ित ने महिला को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
-