फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजात बच्ची के शव को आवारा कुतों ने नोंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/झिंझाना।
विज्ञापन

आवारा कुत्तों ने सोमवार को झिंझाना में नवजात बच्ची के शव को अपना निवाला बना लिया।
झिंझाना में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। सोमवार की सुबह कस्बे के मोहल्ला शेखोमैदान में गटर में पड़ी एक नवजात को कुत्तों से बाहर निकाल लिया। कुत्तों ने उसको नोंचना शुरू कर दिया। सुबह होने पर वहां से गुजर रहे लोगों ने यह नजारा देखा, तो स्तब्ध रह गए। शोरशराबा होने पर लोगों ने कुत्तों के मुंह के बीच से नवजात का निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगे। लोगों के पीछा करने पर आवारा कुत्ते नवजात को छोड़कर भाग गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। नवजात बच्ची को कुत्तों ने पूरी तरह से नोच खाया था। गमगीन माहौल में लोगों ने नवजात को उठाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। नवजात बच्ची किसकी थी इसके बारे में किसी को कई जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें