फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला आजाद चौक निवासी महिला हूमा पत्नी शहजाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति शहजाद ने शमीम आदि से छह माह पूर्व एक लाख रुपये का कपड़ा लिया था। धीरे-धीरे कर शहजाद ने रुपया चुकता भी कर दिया था। आरोप है कि दूसरा पक्ष पांच लाख रुपये की और मांग कर रहा था। रविवार को आरोपी पक्ष ने हूमा के पांच वर्ष के बच्चे शुभान को घर से सामने से उठा लिया और अपहरण कर ले गए थे। जिसमें बताया गया कि आरोपियों ने धमकी दी कि पांच लाख रुपये का और इंतजाम कर लो, नहीं तो बच्चे को गोली मार दी जाएगी। बाद में पुलिस ने बच्चा बरामद कर लिया था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी शमीम, आमना, समीर व इसाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें