फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गए किसान पर फायरिंग, ग्रामीणों ने घेरा खेत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

अकबरपुर सुन्हेटी गांव में खेत में गए किसान के ऊपर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, लेकिन किसान उनसे जान बचाकर भाग निकला और परिजनों को कॉल कर दी। सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण हथियार लेकर खेत पर पहुंच गए और खेत को घेर लिया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से खेत की कांबिंग की गई, तो किसान खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात नो बजे अकबरपुर सुन्हेटी निवासी किसान हारून अपने खेत पर सिंचाई करने गया हुआ था। तभी ईख के खेत से निकले पांच बदमाशों ने उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायरिंग कर दी। किसान बदमाशों को चकमा देकर भाग निकला और मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की सूचना दे दी। इसके बाद गांव में हारूण के अपहरण का शोर मच गया और ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पडे़। सूचना पर सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने किसानों की तलाश शुरू की तो कुछ ही दूरी पर जंगल में वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने किसान को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें