फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने के मामले में पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना/शामली।
विज्ञापन

गांव खोड़समा में घुड़चढ़ी के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर, हिरासत में लिए गए आरोपी को चौसाना चौकी पर हंगामा कर छुड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि चौकी में घुसकर ही आरोपी को जबरन हवालात से निकालकर ले गए थे।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र के गांव खोड़समा में विनोद के लड़के मोहित की घुड़चढ़ी के दौरान रविवार रात डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमला कर दिया था। विनोद पक्ष के कई लोग घायल हो गए थे। रविवार रात ही पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया था और चौसाना चौकी की हवालात में बंद कर दिया था। इसके बाद आरोपी युवक को छुड़ाने के लिए लोग चौकी पहुंचे और हंगामा करने के बाद हवालात से जबरन उसको निकालकर ले गए थे। चौकी में हंगामा होने पर भगदड़ मच गई थी, जिसके चलते तीन लोगों की मोटरसाइकिल भी चौसाना चौकी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली थी। इसके बावजूद चौकी में अराजकता का माहौल बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस कहती रही कि चौकी में हंगामा हुआ ही नहीं। उधर, पीड़ित विनोद की तहरीर पर योगेश, बबलू, नरेश, राजेंद्र, सुनील, आदेश और घोलू नामजद तथा 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। चौसाना चौकी प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि आरोपियों में से योगेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें