झिंझाना (शामली)। तीन बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। महिला के पिता ने पड़ोस की दो महिलाओं पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। गांव दभेड़ी खुर्द निवासी जमील ने बृहस्पतिवार को थाना झिंझाना में तहरीर दी। बताया कि उसकी पुत्री हनीफा की शादी झिंझाना के मोहल्ला चंदनपुरी निवासी अब्बास के साथ हुई थी। महिला के तीन बच्चे है। उसके दामाद की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इसके चलते परिवार की सारी जिम्मेदारी उसकी बेटी ही निभा रही थी। उसने बताया कि बुधवार की शाम वह अपने पड़ोस की महिलाओं के साथ घर से बाहर गई हुई थी। वह महिलाएं तो अपने घर लौट आई, लेकिन हनीफा नहीं आई। पीड़ित ने महिलाओं पर उसकी बेटी को गायब करने का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
चेन स्नेचरों को दबोचने आई चेन्नई पुलिस
झिंझाना (ब्यूरो)। बृहस्पतिवार को चेन्नई पुलिस ने झिंझाना थाना पुलिस को साथ लेकर चेन स्नेचरों की गिरफ्तारी के लिए गांव अलाउद्दीनपुर में दबिश दी। चेन्नई पुलिस के दरोगा कुमार जयप्रकाश ने बताया की वर्ष 2015 में झिंझाना क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर गांव निवासी मिथुन और मुकेश चेन स्नेचिंग तथा लूटपाट की घटनाओं में वांछित चल रहे है। इनकी गिरफ्तार के लिए अलाउद्दीनपुर गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस आने की भनक लगते ही फरार हो गए। इस पर पुलिस टीम लौट गई।