कार से मांस बरामद, एक गिरफ्तार
थानाभवन। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस चरथावल बस स्टैंड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रही एक कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसे अवैध रूप से कटा हुआ मांस बरामद किया। पुलिस ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरा पुलिस को देख मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक अकमल निवासी भैंसानी का चालान कर दिया और कार को सीज कर दिया है।