रंजिश में मारपीट कर दंपती को घायल किया
शामली। बृहस्पतिवार को कांधला निवासी अनु चौहान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि परिवार के लोगों ने शहर के सब्जी मंडी स्थित आट्ठे वाला देवी मंदिर में पितृ अमावस्या पर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परिवार के दर्जनों लोग शामिल हुए। महिला का आरोप है कि पूजा के दौरान उनके ही परिवार के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपी दो भाइयों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। बचाव में आए उनके पति को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़िता ने अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान उसके जेठ के पुत्र निखिल चौहान, रजत चौहान पुत्रगण देवेंद्र चौहान निवासी करनाल ने पुरानी रंजिश के चलते महिला के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी, जिसका महिला ने विरोध किया तो दोनों भाइयों ने महिला पर जानलेवा हमला बोल दिया, जिसके बीच बचाव में आए पति को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित महिला ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।