शामली। जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि रविवार रात जीआरपी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस को प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में घूमता मिला। जिसको पकड़ लिया और तलाशी ली गई। उसके पास से एक चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित निवासी रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर बताया। वहीं, जीआरपी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि रामपुर मनिहारन के पास गिरीश प्रसाद निवासी बांदापुई जिला दौसा राजस्थान का चलती ट्रेन में मोबाइल झपटकर भाग गया था। ये घटना 19 सितंबर को हुई थी।