फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के सीआईए टीम की खानपुर कला में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। करनाल सीआईए टीम ने गांव खानुपर कला में छापा मारकर तीन बाइक चोरों को पकड़कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

सोमवार को थाना झिंझाना पहुंचे सीआईए टीम ने झिंझाना थाने में अपनी आमद कराई। बताया कि उनके यहां से बाइक चोरी हुुई थी। जिन्हें झिंझाना क्षेत्र में बेचा गया है। टीम ने कुछ संदिग्धों को पहले से ही चिह्नित किया हुआ था। टीम ने खानपुर कला गांव में दबिश देकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। वहीं, थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि करनाल पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस भेजी गई थी जो आरोपी थेे, पुलिस उन्हें अपने साथ करनाल ले गई है। सीआईए टीम के दरोगा राजबीर सिंह ने बताया कि करनाल और आसपास के गांवों से कई बाइक चोरी कर झिंझाना क्षेत्र में बेची गई हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें