फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमैन की गलती से एक दुकान पर पहुंचे थे 104 आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमैन की गलती से दुकान पर पहुंचे थे 104 आधार कार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली मोबाइल फोन विक्रेता की दुकान पर मिले 104 आधार कार्ड के मामले की जांच पुलिस ने पूरी कर ली है। इस मामले में पोस्टमैन की गलती सामने आई है। पुलिस ने पोस्टमैन के खिलाफ कार्रवाई के लिए डाक विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सात सितंबर को एक महिला पत्रकार आधार कार्डों का बंडल लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंची थी। उन्होंने बताया था कि उक्त आधार कार्ड मोबाइल फोन विक्रेता की दुकान पर रखे मिले हैं। उनमें विभिन्न स्थानों के 104 आधार कार्ड थे। इस मामले में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने शामली कोतवाली पुलिस को जांच सौंपी थी। इसके बाद उपनिरीक्षक सत्यनारायण दहिया ने जांच की और वार्ड सभासद खालिद से भी वार्ता की। उसमें पता चला कि उक्त आधार कार्डों को डाक विभाग का पोस्टमैन कंवरपाल लाया था और वितरण के लिए थमाकर चला गया था। उपनिरीक्षक सत्यनारायण दहिया ने जांच रिपोर्ट बनाकर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी। एक दिन पूर्व ही पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही पूर्ण कार्य करने के आरोपी पोस्टमैन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराने के लिए डाक विभाग के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें