फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरिद्वार से गंगा स्नान करके हरियाणा लौट रहे श्रद्धालु की शामली में बस की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला फतेहाबाद के गांव चींदड़ निवासी कृष्ण (45) पुत्र मनीराम अपने साथियों सहित हरिद्वार में गंगा स्नान करने गया था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे गाड़ी से वह हरियाणा लौट रहे थे। शामली में कैराना रोड पर हिंदू महाविद्यालय के पास चालक ने जलपान के लिए गाड़ी रोक ली। इसी दौरान कृष्ण सड़क किनारे खड़ा था। तभी कैराना की तरफ से आई प्राइवेट बस ने उसको टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद साथियों ने कृष्ण को कैराना रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान कृष्ण की मौत हो गई। सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और कृष्ण का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कृष्ण के साथी चंद्रमोहन पुत्र ओमप्रकाश की तरफ से तहरीर देकर शामली कोतवाली में आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें