फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश में दबिश
विज्ञापन

हल्दौर। पुलिस ने गांव जमरुद्दीन हथाई के तीन पशु व्यापारियों के साथ करीब दो लाख रुपये की लूट कर फरार हुए बदमाशों की तलाश में दबिश दी। बाइक सवारों की सघन चेकिंग कर संदिग्धों से पूछताछ की।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव पैजनियां के निकट स्थित सेलपुरा-जमरूद्दीन हथाई मार्ग पर दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव गांगू नंगला निवासी तीन सगे भाई रईस उर्फ लड्डन, नफीस, नईम से करीब दो लाख रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर थाने में फरार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर क्षेत्र में बृहस्पतिवार, शुक्रवार को अलग-अलग कई जगह पर दबिश देकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कई मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक एस भड़ाना का कहना है कि लूट का शीघ्र ही पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें