कैराना। गांव झाड़खेड़ी के ग्रामीणों ने तहसील में डीएम को ज्ञापन पत्र दिया। बताया कि गांव में खसरा नं-11 पर तालाब स्थित है, जिसमें गांव के गंदे पानी की निकासी होती है। आरोप है कि गांव के ही कई लोगों ने तालाब की भूमि पर मिट्टी डालकर और भूसे का कूप खड़ा करके कब्जा कर लिया है, जिस कारण पानी के निकासी में समस्या खड़ी हो गयी है। गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गयी है। स्कूलों बच्चों को भी गलियों में भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में गांव में गंभीर बीमारियों के पैर पसारने का भी खतरा सताने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि विरोध करने पर उनके साथ झगड़ा-फसाद करने पर उतारू रहते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा समस्या का समाधान कराने की मांग की है। शिकायत करने वालों में प्रमोद कुमार, मोमीन, रवि, कंवरपाल, राजपाल, इसराईल, शब्बीर, अमित, नितिन, मनोज आदि शामिल रहे।