फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी की सूचना पर पुलिस ने मारा खेत में छापा, गोमांश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव बुंटा के एक खेत में छापा मारकर पुलिस ने गोवंश कटान पकड़ लिया जबकि आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी कपिल गौतम ले बताया कि सोमवार की सुबह गढ़ीपुख्ता पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी तसब्बुर के खेत में पांच लोग गोवंश कटान कर रहे है। पुलिस ने छापा मारा तो पांचों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से मांस, बांट, तराजू ,कुल्हाड़ा, छुरी, रस्सी आदि सामान बरामद कर लिया। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने मांस का सैंपल भरकर शेष को जमीन में दबा दिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम में एसआई चंद्रपाल सिंह, कांस्टेबल मनोज, राजकुमार, संजीव और अरविंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें