फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां (आजमगढ़)। मेंहनगर थाना क्षेत्र के लोहानपुर गांव के पास रविवार की शाम नील गाय की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो भाई घायल हो गए। इनका क्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। युवक का पिता दुबई रहता है। इसलिए लाश घर पर रखवाकर लोग उसके आने का इंतजार कर रहे। मृत युवक दुर्गेश राम (22) पुत्र अखिलेश मेंहनगर थाना क्षेत्र के लोहानपुर गांव का निवासी था। रविवार की शाम दुर्गेश अपने छोटे भाई रितेश (20) और आराध्य (18) के साथ बाइक पर बैठकर बाजार से घर लौट रहा था। जैसे ही गांव के सिवान में पहुंचा कि तभी रास्ते से नील गाय का झुंड गुजरा। इस दौरान टक्कर लगने से दुर्गेश बाइक लेकर पलट गया। तीनों भाई घायल हो गए। लोग जब तक घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। दुर्गेश का पिता अखिलेश दुबई रहता है। बेटे की मौत की सूचना पर वह दुबई से घर के लिए चल दिया है। ऐसे में लोग उसकी लाश घर पर रखकर पिता के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें