फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिला की गैर इरादतन हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। महिला की गैरइरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने दो ससुरालियों को गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला पंसारियान निवासी महिला रेशमा की शादी कई साल पूर्व बिड़ौली निवासी कासिम के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग करते थे। दहेज की मांग पूरी ना होने पर आरोपियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह अपने घर रह रही थी। सितंबर 2017 ससुराल पक्ष के लोगों ने मोहल्ला पंसारियान में आकर महिला को जलाकर उसकी हत्या का प्रयास किया था। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। आरोपियों ससुरालियों के खिलाफ महिला के पिता यूनुस ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस इस मामले में महिला के पति कासिम को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दो आरोपी इकबाल और तैय्यब निवासी गांव बिडौली फरार चल रहे थे। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को भी बिड़ौली बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें