फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बुधवार सुबह कोतवाली पुलिस नगर के विजय चौक पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने झिंझाना की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोक लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से बाइक के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली में ले आई। बताया जाता है कि युवकों के पास से मिली बाइक चोरी की हैै। हालांकि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


सट्टे के मामले में एक युवक पकड़ा
शामली। शहर कोतवाली के मोहल्ला नानूपुरा में चल रहे एक सट्टे के मामले में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने वहां से एक युवक को पकड़ लिया। युवक टीवी पर चलने वाले खेल के हार-जीत सट्टा लगवाता है। पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। उससे पूछताछ चल रही है। उधर, मोहल्ला बड़ी आल में पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक झगड़ा कर रहा है। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली में ले आई। बाद में आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें