गढ़ीपुख्ता (शामली)। गांव जाफरपुर में कुछ असामाजिक तत्वों ने एक सांड के सिर में रोड़ मारकर घायल कर दिया था। प्राथमिक उपचार कराने के बावजूद सांड ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। ग्रामवासियों ने सांड की मौत को लेकर हंगामा किया। ग्राम प्रधान रामकुमार सैनी के नेतृत्व में लोगों ने रोष प्रकट करते हुए आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। भोपाल, मांगेराम, विक्रम, राकेश सैनी, विनोद, अंकित, तेजपाल आदि मौजूद रहे।