फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना में पांच बाराती घायल

विज्ञापन
हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विक्रमजोत। 
विज्ञापन

छावनी थाना क्षेत्र के रामजानकी तिराहे पर गुरुवार की रात साढे़ आठ बजे एक डीसीएम और बारात जा रही बोलेरो की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें बोलेरो सवार पांच बाराती घायल हो गए। घायलों को जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार को डिस्चार्ज कर दिया गया। एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 गुरुवार की देर रात करीब 8:30 बजे फैजाबाद के रौनाही से बस्ती के प्रतापपुर गांव में बारात जा रही बोलेरो की भिड़ंत रामजानकी मार्ग तिराहे पर बस्ती की ओर से आ रही डीसीएम से उस समय हो गई, जब बोलेरो रामजानकी मार्ग पर जा रही थी। बोलेरो में सवार पवन सिंह 35 वर्ष, राजेश सिंह 15, पंकज सिंह 19, आदित्य सिंह 21 वर्ष निवासी रौनाही फैजाबाद और शिवा 16 वर्ष निवासी उस्का बाजार थाना हरीनगर सुल्तानपुर घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों और मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत भेजा गया। जहां शिवा की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया गया। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें