शामली/बाबरी।
थाना क्षेत्र के गांव हिरणवाड़ा के निकट बदमाशों ने शाकंभरी देवी से लौट रहे बाइक सवार दो भक्तों को आतंकित करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दे दिया।
बुधवार की रात गांव जसोई थाना तितावी निवासी राजेश व विनोद माता शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। दोनों थानाभवन से बाबरी मार्ग होते हुए आ रहे थे। दोनों बाइक सवार श्रद्धालु हिरणवाड़ा निवासी कृष्णा की ट्यूबवेल के समीप पहुंचे, तभी वहां पर पहले से ही घात लगाए तीन बदमाशों ने बाइक रुकवा ली और तमंचों से भयभीत करते हुए 240 रुपये और दूसरे से सात सौ साठ रुपये लूट लिए। बाइक की चाबी अपने कब्जे में लेकर दोनों को बंधक बनाने का प्रयास कर रहे थे कि एक बोलेरो आने पर श्रद्धालुओं को छोड़कर गन्ने से खेेतों से फरार हो गए। उधर पुलिस घटना की जानकारी से इकार कर रही है।