कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी
शामली। विद्युत निगम की टीम ने बुधवार को शहर के कई मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र गौतम ने बताया कि एसडीओ प्रणव चौधरी के नेतृत्व में बुधवार सुबह मोहल्ला सरवरपीर सहित कई मोहल्लों में चेकिंग कराई गई। इस दौरान इकरार पुत्र इरशाद, टीपू पुत्र इरफान, इमरान पुत्र इसरार, खुर्रम पुत्र शकील, इलियास पुत्र नानक, शब्बीर पुत्र सीदा और अकरम निवासी मोहल्ला सरवरपीर तथा विनोद कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी काकानगर के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। विद्युत चोरी के इन आरोपियों के खिलाफ शामली कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।