आज नामांकन पत्र होंगे दाखिल
शामली। झिंझाना के आरएसएस इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य और चुनाव अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वैदिक इंटर कालेज कुरमाली के प्रबंध समिति का पंचवर्षीय चुनाव कार्यक्रम घोषित हो चुका है। 30 जुलाई को सुबह आठ बजे से लेकर 12 बजे तक प्रबंध समिति के पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहचान पत्र चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुुत करना होगा। नौ अगस्त को मतदान होगा।