बीबीनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पड़ोस के ही एक युवक पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसपी सिटी का कहना है कि संबंधित थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। वहीं हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी युवती ने एक मौलवी पर शादी कर रेप का आरोप लगाया है।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक उसे निकाह का झांसा देकर अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगा। जैसे-तैसे वह अपनी जान बचाकर वहां से भागी।
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एसपी सिटी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी सिटी का कहना है कि संबंधित थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
वहीं दूसरी ओर हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक एक मौलवी के पास पढ़ने जाता था। इस बीच मौलवी का युवक के घर आना जाना शुरू हो गया।
मौलवी ने युवक की बहन से शादी की बात कही। इस पर युवती व मौलवी की शादी 9 सितंबर 2016 को करा दी गई। शादी के बाद वह उसे देवबंद ले गया। वापस लौटने पर मौलवी ने फर्जी निकाह की बात कहते हुए कहा कि उसने केवल उसे धोखा दिया। आरोप है कि मौलवी की पहले शादी हो चुकी है।
युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और शिकायत करने पर मुंह में कालिख पोतकर बाजार में घुमाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
रेप की रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़िता के परिजनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
क्षेत्र के एक गांव की विधवा नौकरानी के साथ रेप के मामले में पीड़िता की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावदी दी है।
एक साल से औरंगाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा गांव में ही एक ग्रामीण के मकान पर रहकर साफ-सफाई का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी। छह माह पहले काम करने के दौरान अकेली पाकर मकान मालिक ने विधवा नौकरानी के साथ दुष्कर्म किया।
विधवा के गर्भवती होने पर मामले ने तूल पकड़ लिया। इस मामले में पंचायत से न्याय न मिलने पर विधवा ने शुक्रवार को औरंगाबाद थाने में आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने रेप के इस मामले में आरोपी के खिलाफ अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
जिसके कारण पीड़िता व उसके परिजनों में पुलिस के प्रति रोष है। पीड़िता ने पुलिस पर फैसला कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़िता व उसके परिजनों ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उधर, औरंगाबाद इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।