शामली। बस की गन्ने से लदी भैंसा-बुग्गी में टक्कर लगने से किसान घायल हो गए।
बुधवार दोपहर आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट कलां निवासी अरविन्द उर्फ लीलू खेत से भैंसा-बुग्गी में गन्ने लेकर शामली शुगर मिल में तौलने जा रहा था। जब वह शामली में भिक्की मोड़ पर पहुंचा, तो सुभाष चौक की तरफ से आ रही प्राइवेट बस की भैंसा-बुग्गी में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में किसान और उसका भैंसा गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। घायल किसान ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किसान का अस्पताल में उपचार कराया। पीड़ित किसान ने कोतवाली में बस चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।