फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार के हत्यारो का तीसरे दिन भी सुराग लगाने में नाकाम शेरकोट पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। धामपुर चीनी मिल के गांव मंधौरा स्थित गन्ना सेंटर पर कार्यरत चौकीदार राजू की रविवार की रात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। परिजनों ने घटना की रिपोर्ट कायम करा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। मगर, पुलिस तीन दिन बीतने के बाद भी चौकीदार के हत्यारों का पता लगाने में पुलिस नाकाम है। परिजनों में भय का माहौल है। परिजनों ने पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा कराने की मांग की है। साथ ही चेताया कि यदि जल्द ही पुलिस ने खुलासा नहीं किया तो वह इस मामले को लेकर डीआईजी मुरादाबाद से मिल कर खुलासे की मांग करेंगे। उधर, एसओ हिमांशु चौहान का कहना है कि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता लग सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें