पर्ची एसएमएस दिखाने पर गन्ने की तौल होगी
शामली। जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने बताया कि सभी किसानों को समान रूप से पर्चिंयां जारी होगी। अस्वीकृत प्रजाति के गन्ने पर अतिरिक्त सट्टा, उपज बढ़ोत्तरी व सामान्य बढ़ोतरी की सुविधा बंद होगी। इस वर्ष गन्ना किसानों को अपना गन्ना सर्वेक्षण व गन्ना सट्टा आगणन पर कम से कम तीन मौके दिए जाएंगे। ग्राम स्तरीय सट्टा प्रदर्शन के समय वितरित प्राथमिक कलेंडर पर आपत्तियां प्रत्येक समिति पर लगने वाले दो दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेले में दी जाएगी। प्राथमिकता पर पर्चियां एसएम एस द्वारा किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर की जाएगी। किसान भाई सट्टा प्रदर्शन के समय मोबाइल नंबर चेक कर लें और सही मोबाइल नंबर दर्ज करा दे। पर्ची एसएमएस दिखाने पर इस बार किसान के गन्ने की तौल होगी। अतिरिक्त सट्टा हेतु प्रार्थना पत्र केवल 15 अक्तूबर तक ही समिति कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे।