फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट बैंकिंग ठग ने 23,400 की नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। फोन पर एटीएम बंद होने की बात कहकर ग्रामीण के एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर उसके खाते से अज्ञात युवक ने हजारों रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

ग्राम भूरा निवासी मांगा ने तहरीर देकर बताया कि उसका बैंक खाता कॉपरेटिव में है। 17 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसने खुद को कॉपरेटिव बैंक का मैनेजर बताते हुए उसके एटीएम बंद होने के बहाने से एटीएम कार्ड का नंबर पूछ लिया, जिस पर उसने पूरी जानकारी दे दी। इसके बाद 23 अगस्त को फिर से उक्त नंबर से फोन किया गया, जिसने दोबारा से कहा कि उन पर पांच हजार रुपये के लोन की छूट है और आधार कार्ड नंबर आदि मांगे गए। इस पर ग्रामीण का शक गहरा गया तथा वह तुरंत बैंक में पहुंचा और बैंक मैनेजर को पूरे मामले से अवगत कराया। तब बैंक मैनेजर ने खाता चेक किया, तो उससे 23,400 रुपये निकाले जा चुके थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, कैराना के मोहल्ला अफगानान निवासी अरविंद कुमार पुत्र इंद्र अपने भाई सतबीर के साथ झगड़ रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ालु को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें