फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों की मंड़ी बना दभेड़ी खुर्द, पूर्व में पकड़े जा चुकी भारी मात्रा में हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। हथियारों की खेप के साथ दिल्ली में कैराना के दभेड़ी खुर्द निवासी आस मोहम्मद की गिरफ्तारी के बाद खुफिया इकाई की नजरें कैराना पर टिक गई। एक साल पूर्व इसी गांव में तमंचा फैक्ट्री पकड़ी गई थीं।
विज्ञापन

12 जनवरी 2017 को क्षेत्र के गंदराऊ मोड़ पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अवैध हथियारों से लदी दो गाड़ियों आई-20 और स्विफ्ट डिजायर को पकड़ा था। मौके से पकड़े गए मोतीराम पुत्र रामफल निवासी मोहल्ला बीचकलां कस्बा डेरवा थाना जेठवाडा जिला प्रतापगढ़ (पूर्वांचल) की निशानदेही पर गांव इस्सोपुर खुरगान में फुरकान उर्फ कुर्बान तथा सरवर निवासी दभेड़ीखुर्द के घरों के अंदर संचालित अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 123 पौना बंदूक, 80 तमंचे बने व 250 अधबने तमंचों के साथ-साथ बनाने के उपकरण भी बरामद किए थे। इनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई थी। इसमें गांव निवासी सरवर को भी आरोपी बनाया गया था। दो दिन पूर्व दिल्ली में स्पेशल सेल की टीम द्वारा पकड़े गए दभेड़ीखुर्द के आसमोहम्मद ने खुलासा किया था कि उक्त सरवर ने ही उसे लालच देकर हथियार सप्लाई के धंधे में जोड़ दिया। स्पेशल सेल और खुफिया इकाई तमाम बिंदुओं पर गोपनीय जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें