चौसाना।
मंगलौरा मंदिर में कांवड़ियों पर तमंचा तानने वाले सजायाफ्ता मुजरिम को पुलिस ने दबोच लिया।
चौसाना के गांव मंगलौरा में कुछ कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लाने के बाद अपने गांव जा रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान जयवीर तमंचे के साथ मंदिर में पहुंचा और कांवड़ियों के साथ अभद्रता करते हुए तमंचा दिखाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को ऊदपुर के जंगल से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया जयवीर पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इसमें वह सजायाफ्ता है। हालांकि अभी वह पैरोल पर बाहर है। चौकी प्रभारी अवधेश शर्मा का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी सजायाफ्ता है और फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आया है।