फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर तनातनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। स्कूल की विवादित जमीन पर एक पक्ष द्वारा निर्माण किए जाने पर तनातनी हो गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

चौसाना के गांव श्यामली-श्यामला के जूनियर हाईस्कूल में कुछ जमीन खाली पड़ी थी। इस पर गांववासी कूड़ा डालते थे। आरोप है कि इस पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कराना शुरु कर दिया। सूचना पर ग्रामीण अरविंद सहित अन्य युवकों ने इसका विरोध किया थी और डीएम को मामले की शिकायत की गई थी। आरोप है कि इस पर लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाकर कार्य इतिश्री कर दी। शिकायतकर्ता युवकों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को की तो एसडीएम ने लेखपालों के धरने के बाद कब्जामुक्त कराने का आश्वासन दिया तथा निर्माण रुकवा दिया। शुक्रवार को दोबारा इस विवादित भूमि पर निर्माण होने लगा तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और विरोध कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से जमीन के कागजात की मांग की एसडीएम द्वारा जारी निर्माण कार्य को रोकने के आदेश दिखाए गए। बाद में पुलिस निर्माण कार्य को रुकवा दोनों पक्षों को चेतावनी देकर चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें