फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। हस्तिनापुर रोड पर रोडवेज के सामने बृहस्पतिवार देर शाम एक बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस ने गंगानगर स्थित एक अस्तपाल में भर्ती कराया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

टूरिस्ट बस चालक यात्री लेकर हरिद्वार जा रहा था। हस्तिनापुर रोड पर रोडवेज स्टैंड के समीप बस ने हस्तिनापुर की शकुंतला कॉलोनी निवासी अर्जुन पुत्र प्रभात की बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को गंगानगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल लिखित शिकायत नहीं आई है।

मवाना रोडवेज डिपो पर पहुंची बसें
मवाना। हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों एवं रूट डायवर्जन के कारण मवाना रोडवेज अड्डे पर बृहस्पतिवार को मेरठ डिपो की बसें पहुंच गईं। रोडवेज अड्डे के इंचार्ज मामचंद ने बताया कि फिलहाल कुछ ही बसें डिपो पर आई हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ डिपो एवं खतौली डिपो की लगभग पचास बसों का कांवड़ यात्रा तक यहां से संचालन होगा।
विज्ञापन


नीरज गोयल बने जिला संयोजक
मवाना। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने मवाना निवासी नीरज गोयल को व्यापार प्रकोष्ठ में जिला संयोजक पद पर नियुक्त किया है। उनके मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने बधाई दी है। इनमें हरेंद्र चौधरी, संदीप प्रधान, संजीव, रवि गोला, प्रवीण जैन, प्रकाश जैन, मनोज, निपुण चौहान, आशीष रस्तोगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें