फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। क्षेत्र के गांव पंजीठ में राशन वितरण करने के लिए कहने पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पंजीठ निवासी आसिफ, शहबाज, मतलूब, हारुन, मोमीना, नोशिदा ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। उन्होंने सरकारी राशन दिलाने के संबंध में एसडीएम को शिकायती-पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि गांव के राशन डीलर नशे का आदी है, जिस कारण राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। कुछ लोग गरीबों को मिलने वाले राशन की बंदरबांट कर रहे हैं। आरोप है कि राशन डीलर का भाई खुद को ही राशन डीलर बताते हुए अभद्र व्यवहार करता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें