फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमला ने बोलने पर शिक्षक ने पीटा, छात्र बेहोश, हंगामा

Fri, 16 Feb 2018 11:51 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बच्चों में दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में इमला न बोल पाना छात्रों को मंहगा पड़ गया। नाराज शिक्षक ने स्कूल के सभी बच्चों की पिटाई कर दी जिससे एक छात्र बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे अभिभावकों ने शिक्षक को बंधक बनाकर हंगामा काटने लगे। पानी की छीटें मारने पर छात्र होश में आया। पूरे मामले की शिकायत बीईओ सूरतगंज से की है जिस पर बीईओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन



शिक्षा क्षेत्र सूरतगंज के प्राथमिक विद्यालय रिछली में शुक्रवार को दो बजे के बाद प्रधानाध्यपक धर्मेन्द्र मिश्रा ने कक्षा चार के छात्र संदीप से इमला बोलने के लिए कहा तो बच्चे सुना नहीं पाए। इस पर शिक्षक का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और छड़ी से एक छात्र संदीप की जमकर पिटाई कर दी जिससे संदीप मौके पर ही बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद छात्र दीपक, प्रांशू, सतीश, शुभम, शिवानी, पिंकी, प्रियंका ने जब इसका विरोध किया तो शिक्षक ने सभी बच्चों की बारी-बारी से पिटाई कर दी।

इससे नाराज कुछ बच्चे स्कूल से घर चले गए और परिवारीजनों को मामले की जानकारी थी। मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने शिक्षक को बंधक बनाकर हंगामा करने लगे। इस बाबत शिक्षक धर्मेन्द्र मिश्रा का कहना है कि छात्र के कहना नहीं मानने पर दो छड़ी मारी गई थी। छात्र के बेहोश होने और अन्य छात्रों की पिटाई की की बात पूरी तरह से गलत है। 
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय रिछली में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई किए जाने से बेहोश होने की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी यदि शिक्षक ने ऐसा किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए पूरी रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन

- उदयमणि पटेल, खंड शिक्षाधिकारी सूरतगंज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें