नशीला पदार्थ सहित युवक गिरफ्तार
झिंझाना। पुलिस ने बुधवार की रात गांव मंसूरा रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को पकड़ लिया। उसके कब्जे से पांच किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कय्यूम पुत्र जाहिद गांव बाढी माजरा थाना गंगोह जिला सहारनपुर का रहने वाला है। बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।