शामली। शहर के बड़ा बाजार में खरीदारी करने आई महिला का स्कूटी पर रखा पर्स चोरी कर लिया गया। शामली के मोहल्ला काकानगर निवासी सुमन बुधवार शाम शहर के बड़ा बाजार में सामान की खरीदारी करने आई थी। दुकान के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी करके सुमन दुकान में चली गई और अपना पर्स भी स्कूटी पर रख दिया। इसी दौरान पर्स चोरी कर लिया गया। थाने पहुंचकर महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पर्स में नकदी के अलावा कागजात भी रखे थे। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात वर्मा मार्केट के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक सन्नी झिंझाना क्षेत्र के गांव खानपुर जाटान का रहने वाला है। बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।