कैराना।
मोहल्ला दरबारखुर्द तितरवाडा रोड निवासी नदीम ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात वह घर में बैठा था। इसी बीच उसके व्हाट्सएप पर मोहल्ले के ही युवक ने अश्लील मैसेज भेज दिए। जब उसने मैसेज भेजने से मना किया, तो आरोपी रात में ही घर में घुस आया और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, कैराना में मुजफ्फरनगर निवासी संदीप ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि मंगलवार दोपहर वह गाड़ी में माल लादकर ट्रांसपोर्ट पर आया था। जहां पर रुपये के लेनदेन को लेकर उसकी ट्रांसपोर्टर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई, इसमें वह चोटिल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।