फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बहाने तांत्रिक ने युवती को बुरी तरह पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव भूरा में एक तांत्रिक ने परिजनों की गैर मौजूदगी में एक बीमार युवती को इलाज के बहाने बंद कमरे में बुरी तरह पीटा। युवती की हालत खराब होने पर तांत्रिक मौके से फरार हो गया। पीड़िता के भाई ने आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भूरा निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व क्षेत्र के ग्राम जहांनपुरा में हुई थी। कुछ दिन बाद ससुरालियों से मनमुटाव के चलते उसकी बहन मायके में आकर रहने लगी। वह पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रही है। मंगलवार सुबह नौ बजे परिवार के सदस्यों के साथ खेत पर गया हुआ था। उसकी बहन तथा मां घर पर थी, तभी गांव का ही एक तांत्रिक आया। उसने युवती पर भूत-प्रेत होने की बात कहते हुए तंत्र क्रिया के जरिये उन्हें हटाने का झांसा दिया। आरोप है कि युवती को एक कमरे में बंद करके लाठी-डंड़ों से बुरी तरह पीटा। शोर होने पर लोगों ने मौके पर पहुंचकर तांत्रिक से कमरा खुलवाकर युवती को छुड़ाया। इस दौरान तांत्रिक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर युवती का पिता और भाई खेत से घर पहुंचे और घायल युवती को कोतवाली कैराना पर लाया गया। पुलिस ने युवती की हालत देखते हुए उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती के भाई ने आरोपी तांत्रिक के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें